मित्रपुरा थाने में शुक्रवार को नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। मित्रपुरा थाना पुलिस ने मामले में तुरन्त कार्रवाई करते हुए एक वाहन को जब्त किया है। पुलिस ने घाटा नैनवाड़ी मोड से लावारिस हालत में बोलेरो कार को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मित्रपुरा थाने क्षेत्र के ही एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म की घटना का मामला सामने आया था। जिसके बाद मित्रपुरा थाने में शुक्रवार को 3 लोगो के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज करवाया गया। दर्ज मुकदमे के अनुसार घटना मित्रपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां से तीनों युवकों ने एक युवती का अपहरण करके थाना क्षेत्र के ही एक गांव में सुनसान जगह पर ले जाकर के सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया गया। जिसके बाद युवती ने घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया और फिर परिजनों ने बौंली थाना क्षेत्र के पीपलवाडा गांव के 3 युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 70(1), 94, 351(1) में मुकदमा दर्ज कर जांच डीएसपी प्रेम बहादुर सिंह को दी गई है। इनके खिलाफ हुआ मामला दर्ज मित्रपुरा थाने में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में दर्ज मुकदमें में आरोपी पदम गुर्जर निवासी पीपलवाड़ा, कृष्ण गुर्जर निवासी पीपलवाडा, राजेश गुर्जर निवासी पीपलवाडा थाना बौंली के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया।


