सायरा पंचायत समिति के वार्ड 13 में कांग्रेस का कब्जा:उपचुनाव में विक्रम सिंह बारहठ जीते; बीजेपी के बालू सिंह को 102 वोटों से हराया

उदयपुर जिले की सायरा पंचायत समिति के वार्ड 13 में हुए उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम सिंह बारहठ ने भाजपा के बालू सिंह को हराया। गोगुंदा के रिटर्निंग अधिकारी डॉ. नरेश सोनी ने बताया कि उप चुनाव में 4,451 मतदाताओं में से 2,963 ने वोट किया। कांग्रेस के विक्रम सिंह बारहठ को 1,498 वोट मिले, जबकि भाजपा के बालू सिंह को 1,396 मत प्राप्त हुए। वहीं, 69 मतदाताओं ने नोटा का चयन किया। कांग्रेस के विक्रम सिंह ने 102 मतों से भाजपा प्रत्याशी बालू सिंह को हराया। परिणाम आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। उपखंड कार्यालय के बाहर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने विक्रम सिंह का मेवाड़ी साफा पहनाकर फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद डीजे की धुन पर नाचते-गाते सायरा बस स्टैंड तक पहुंचे। 46 वर्षीय विक्रम सिंह दसवीं पास है और व्यवसाय करते है। अब उप प्रधान का चुनाव 17 फरवरी को होगा। इस दौरान पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, देहात जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष नारायण पालीवाल, जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह झाला, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामसिंह चदाणा, कड़िया सरपंच महेंद्र सिंह, इसवाल सरपंच नागेंद्र सिंह झाला, सहकारी समिति अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी, नांदेशमा मंडल अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी, पानेर सरपंच शंकरलाल गमेती, जिला परिषद सदस्य नाथुलाल मेघवाल,उप सरपंच योगेश पालीवाल आदि मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि वार्ड संख्या 13 के पंचायत समिति सदस्य बरवाड़ा निवासी कांग्रेस के भारत सिंह बारहठ का एक सड़क हादसे में निधन हो गया था और वार्ड रिक्त हो गया। इसलिए इस वार्ड के उप चुनाव हो रहे है। भारत सिंह बारहठ उप प्रधान भी थे। इस उप चुनाव में कांग्रेस ने स्व. भारत सिंह के छोटे भाई विक्रम सिंह बारहठ को मैदान में उतारा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *