सारंगढ़ कलेक्ट्रेट ऑफिस में निकला अहिराज सांप, VIDEO:रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा; दुम्हानी गांव में लकड़बग्घे की मौजूदगी

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 2 अलग-अलग जानवर देखने को मिले है। 11 जुलाई को कलेक्ट्रेट ऑफिस में एक जहरीला सांप निकल आया। अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे के चेंबर में बैंडेड क्रेट प्रजाति का सांप दिखाई दिया, जिसे स्थानीय भाषा में अहिराज कहा जाता है। सूचना मिलते ही सर्पमित्र तुलाराम सोनवानी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सांप का सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया और जंगल में छोड़ दिया। रेस्क्यू के दौरान अपर कलेक्टर प्रकाश सर्वे और अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। वहीं, जिले के दुम्हानी गांव में एक लकड़बग्घे की मौजूदगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। वह 8-20 दिनों से रोज घूम रहा है। हालांकि किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया है। लेकिन वन विभाग ने लोगों को सतर्कता से रहने की अपील की है। सांप को डिब्बे में बंद कर जंगल में छोड़ा सर्पमित्र सोनवानी ने बताया कि बैंडेड क्रेट बेहद खतरनाक प्रजाति का सांप है। यह कम लोगों पर हमला करता है। लेकिन काटने पर व्यक्ति की जान जा सकती है। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में सांप आबादी वाले क्षेत्रों में आ जाते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांपों को न मारें। सांप दिखने पर दूरी बनाकर रखें और रेस्क्यू टीम को सूचित करें। इससे मानव और वन्यजीव दोनों सुरक्षित रहेंगे। दुम्हानी गांव में घूम रहा लकड़बग्घा गांव के हरिवंश बंजारे के घर के सीसीटीवी में लकड़बग्घे का यह फुटेज 3-4 दिन पहले रिकॉर्ड हुआ था। सरपंच प्रतिनिधि मानसिंह कुर्रे के अनुसार पिछले 8-10 दिनों से रात 9 बजे के बाद गांव में लकड़बग्घा दिखाई दे रहा है। यह जानवर छपोरा स्थित पत्थर खदान की तरफ से आता है और गांव की गलियों में घूमता रहता है। बिलाईगढ़ वन परिक्षेत्र के रेंजर मोहम्मद आसिफ खान ने बताया कि पहली सूचना के बाद जांच में कोई पुष्टि नहीं हुई थी। आसपास के गांवों में मुनादी कराई जा रही है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *