सारंगढ़ नगर पालिका में पार्षदों और नागरिकों का प्रदर्शन:सीएमओ कार्यालय में धरने पर बैठे, समस्याओं को लेकर जताई नाराजगी

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ मुख्यालय स्थित मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में सोमवार को पार्षदों के साथ आम नागरिकों ने प्रदर्शन किया। पार्षद शुभम भाजपाई और अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में नगरवासी नगर पालिका परिषद पहुंचे और सीएमओ कार्यालय में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सारंगढ़ के हर वार्ड में कचरा भरा हुआ है, नालियां जाम हैं और शहर अंधेरे में डूबा है। इन समस्याओं को लेकर नगर पालिका सीएमओ ज्ञान कुंज कुलमित को कई बार शिकायतें दी जा चुकी थीं, लेकिन उनका समाधान नहीं हुआ। सीएमओ के चैंबर में ही धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी समस्याओं का समाधान न होने से नाराज पार्षद और वार्डवासी सीएमओ के चैंबर में ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने सीएमओ और नगरीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह धरना लगभग दो घंटे तक चला। प्रदर्शनकारियों को शांत कराने के लिए तहसीलदार को मौके पर आना पड़ा। उन्होंने धरने पर बैठे युवाओं को शांत कराया और आश्वासन दिया कि नगर की समस्याओं को जल्द ही ठीक किया जाएगा। सीएमओ ने समस्याओं के समाधान का किया आश्वासन सीएमओ ज्ञान कुंज कुलमित ने भी तत्काल नगर पालिका कर्मचारियों को समस्याओं पर काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी कहा कि अगले दिन से वे स्वयं वार्डों का भ्रमण कर समस्याओं का जायजा लेंगे। इसके बाद प्रदर्शनकारी उठे और चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे भारी संख्या में नगर पालिका का घेराव करेंगे। पार्षद शुभम भाजपाई ने कहा, “पूरे नगर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। नगरवासी अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। यह हमारा नगर है, अगर अधिकारी इसे नहीं सुधारेंगे तो आने वाले समय में हमारे द्वारा भूख हड़ताल भी की जाएगी।” इस मामले में सारंगढ़ के सीएमओ ज्ञान कुंज कुलमित ने बताया, “पार्षद एवं वार्डवासियों द्वारा पूर्व में पानी समेत अन्य कई समस्याओं को लेकर आवेदन दिया गया था, जो अभी तक सुधार नहीं हो पाया है। इसलिए वे धरने पर बैठे थे। तहसीलदार साहब भी आए थे और उनके द्वारा भी समझाइश दी गई है। हमारी ओर से भी आश्वासन दिया गया है कि उनकी समस्याओं को जल्द ही सुधारा जाएगा।” सीएमओ बोले- वार्डों में जाकर निरीक्षण करेंगे सीएमओ ने कहा कि प्रदर्शनकारियों की एक और मांग थी कि वे मौके पर जाकर निरीक्षण करें। इस पर उन्होंने कहा कि कल वे वार्डों में जाकर निरीक्षण करेंगे और जल्द ही सुधार करवाएंगे। उन्होंने बताया कि अभी SIR का कार्य चल रहा है, जो एक अति संवेदनशील काम है। इसलिए इसे प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है और अभी वार्डों में जाने की स्थिति उनके पास नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *