झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा क्षेत्र में आज फिर आईईडी ब्लास्ट हुआ है। सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट हो गया। विस्फोट की यह घटना छोटानागरा थाना क्षेत्र के मरांगपोंगा जंगल में हुई है। एयरलिफ्ट किया गया जवान इस विस्फोट में झारखंड जगुआर का एक जवान घायल हुआ है, जिसे एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है। विस्फोट के बाद से सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में नक्सलियों की तलाश तेज कर दी है। अप्रैल में मिली थी बड़ी कामयाबी सारंडा में चल रहे एंटी नक्सल मूवमेंट के दौरान अप्रैल महीने में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी थी। सुरक्षाबलों ने बाबूडेरा में जमीन के नीचे बनाए गए 11 बड़े बंकरों को नष्ट किया। इन बंकरों में नक्सलियों के शीर्ष नेता और मिसिर बेसरा और उसकी टीम के ठहरने की व्यवस्था गई थी। इन बंकरों का आकार 25 गुना 35, 20 गुना 25 और 15 गुना 20 फीट का था। प्रिंटर, बैटरी और कारतूस आदि बरामद सुरक्षाबलों ने बंकरों से प्रिंटर, दो बैटरी, कारतूस, लेथ मशीन, 18 पाइप, 15 मीटर तार और अन्य दैनिक उपयोग के सामान बरामद किए थे। वहीं टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत वन ग्राम लुइया और बकराबेरा के आसपास चलाए गए सर्च अभियान के दौरान पुलिस और सुरक्षा बलों ने दो आईईडी बरामद किया था। ———————————— इसे भी पढ़ें… पश्चिमी सिंहभूम में IED विस्फोट, जगुआर का एक जवान शहीद:सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल घायल, नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग पर निकली थी टीम झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी विस्फोट में शनिवार को झारखंड जगुआर के एक कांस्टेबल सुनील धान शहीद हो गए। जबकि सीआरपीएफ कोबरा 203 बीएन के हेड कांस्टेबल विष्णु सैनी गंभीर रूप से घायल हैं। सीआरपीएफ और जिला पुलिस की टीम नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग पर निकली थी और इसी दौरान आईईडी ब्लास्ट हुआ। घटना जराईकेला थाना क्षेत्र के राधापोडा जंगल में में हुई। सुरक्षा बल सर्चिंग अभियान पर थे। इसी दौरान नक्सलियों ने पहले से बिछाए गए आईईडी में विस्फोट कर दिया। घटना में सीआरपीएफ हेड कांस्टेबल विष्णु सैनी और झारखंड जगुआर के कांस्टेबल सुनील धान जख्मी हो गए। पूरी खबर यहां पढ़ें…


