भीलवाड़ा | सारथी गोल्ड एनजीओ की ओर से पालड़ी स्थित बाल शिशु गृह में बच्चों के लिए आवश्यक सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर बच्चों को फल, मिठाई, कपड़े और बिस्किट भेंट किए। एनजीओ की मीडिया प्रभारी रीना डाड ने बताया कि यह सेवा कार्य संस्था की चेयरपर्सन बीना बांगड़, प्रेसिडेंट एकता ओसवाल एवं सेक्रेटरी दीपशिखा नैनावटी के सानिध्य में हुआ।


