सार्वजनिक शौचालय की नियमित सफाई नहीं

दामापुर| ग्राम कुंडा में सार्वजनिक शौचालयों की हालत खराब है। बिजली सब स्टेशन और बाजार चौक में बने शौचालयों की सफाई नहीं हो रही। इससे वहां गंदगी और बदबू फैली है। लोग परेशान हैं। इससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। सफाई नहीं होने को लेकर ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच को जिम्मेदार ठहराया है। लोगों का कहना है कि शौचालयों की नियमित सफाई होनी चाहिए। इसके लिए सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति जरूरी है। संसाधनों की भी व्यवस्था की जानी चाहिए। ग्रामीणों ने सरपंच से मांग की है कि वह इस मामले में सक्रिय भूमिका निभाएं। गांव में स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा तभी कुंडा में स्वच्छ माहौल होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *