सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराते दो बदमाश गिरफ्तार:राजनांदगांव में दहशत फैलाने के आरोप में जेल भेजे गए

राजनांदगांव जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर धारदार चाकू लहराकर आम जनता को डराने-धमकाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस को सोमवार को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अलग-अलग स्थानों पर धारदार हथियार लहराकर राहगीरों को डरा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई की गई। खुलेआम चाकू लेकर घूमते पकड़ाए पहला आरोपी उत्तम पारेख (26 वर्ष) संजय नगर लखोली का निवासी है। उसे मोहारा ओवरब्रिज के नीचे चाकू लेकर घूमते हुए पकड़ा गया। दूसरा आरोपी अजय ढीमर उर्फ जुग्गा (28 वर्ष) लखोली का निवासी है। वह मोहारा बायपास लखोली रोड पर आतंक मचा रहा था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध रूप से रखे गए लोहे के धारदार चाकू बरामद किए हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा आरोपियों के विरुद्ध अपराध दर्ज किए गए हैं। उन पर आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल कर दिया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी अजय ढीमर के विरुद्ध जिला बालोद के थाना अर्जुन्दा में पूर्व से ही आबकारी एक्ट का एक मामला दर्ज है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *