सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते 7 पकड़ाए:कोंडागांव में नशे में गाड़ी चलाते 2 गिरफ्तार; सभी आरोपियों को भेजा गया जेल

कोंडागांव में फरसगांव पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। फरसगांव-बेदमट्टा मार्ग पर छापेमारी कर 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से 360 एमएल शराब, प्लास्टिक पाउच और डिस्पोजल गिलास जब्त किए गए हैं। थाना प्रभारी संजय शिंदे के मुताबिक, सड़क हादसों का एक प्रमुख कारण नशे में वाहन चलाना है। पुलिस ने नशे में गाड़ी चलाते हुए 2 लोगों को भी पकड़ा है। 5 आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। अन्य आरोपियों पर लघु अधिनियम और प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करें। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *