लुधियाना आत्म नगर हलके के विधायक कुलवंत सिंह सिद्धू के बेटे वार्ड नंबर 50 से युवराज सिंह सिद्धू उम्मीदवार खड़े है। जो पिछले दो साल से इस वार्ड में काम कर रहे हैं। जब इस वार्ड के इलाका निवासियों से बात हुई तो उन्होंने बताया कि इस वार्ड की सड़कों की हालत बहुत खस्ता है और सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। स्ट्रीट लाइटें भी बंद रहती हैं। विधायक के बेटे का यह हाल है तो बाकि आत्म नगर के वार्ड कैसे सुधरेंगे।


