सालमगढ़ पुलिस ने 5000 लीटर अवैध वॉश नष्ट की:एक आरोपी को आबकारी अधिनियम में किया गिरफ्तार

प्रतापगढ़ जिले की सालमगढ़ थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 5000 लीटर अवैध देसी महुवा की वॉश नष्ट की और एक आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह और पुलिस उप अधीक्षक चंद्रशेखर पालीवाल के निर्देश व मार्गदर्शन में की गई। थानाधिकारी दीपक कुमार के नेतृत्व में सालमगढ़ पुलिस टीम ने कस्बे के रायपुर, उठेल, कानगढ़, अचलपुरा, ठिकरिया और चौकली पीपली क्षेत्रों का दौरा किया। दौरे के दौरान, चौकली पीपली के जंगल में एक संदिग्ध स्थान पर दबिश दी गई। वहां एक ड्रम में लगभग 5000 लीटर देसी महुवा की वॉश भरी हुई पाई गई। पुलिस ने मौके पर ही इस अवैध वॉश को नष्ट कर दिया। इस संबंध में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्त की पहचान हुकमचंद पुत्र वागा मीणा (55), निवासी ठिकरिया, थाना सालमगढ़ के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *