रतलाम में साल 2025 के आखरी दिन दोपहर बाद मौसम बदल गया। आसमान में बादल छा गए। सूरज की लुका-छिपी होती रही। बादल छाने से मौसम ठंडा हो गया। शाम होते ही कड़ाके की ठंड का एहसास होने लगा। साल के आखरी सप्ताह में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री तक जा पहुंचा है। हालांकि मंगलवार रात न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया। वही दोपहर का तापमान 26.2 डिग्री दर्ज हुआ है। बुधवार दोपहर बाद मौसम बदलने व सर्द भरी हवा चलने से न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है। इससे ठंड का असर ओर तेज होगा। जिले के आसपास क्षेत्रों में सुबह के समय जरुर हल्का कोहरा छा रहा है। लेकिन अन्य जिलो के मुकाबले ठंड का मौसम सामान्य है। मौसम विभाग ने 30 दिसंबर को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने का अनुमान जताया था। इसका असर बुधवार दोपहर बाद देखने को मिला। मौसम बदलने व सर्द हवाओं की वजह से ठंड का मिजाज रात तक बढ़ सकता है। जेट-स्ट्रीम हवाओं का असर मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को एमपी में जेट स्ट्रीम (ठंडी-गर्म हवा का नदी जैसा बहना) की रफ्तार 259 kmph पहुंची है। इस वजह से रात के तापमान में गिरावट आ रही है। जेट स्ट्रीम ओर तेज होगी। इसका असर आगामी दिनो में देखने को मिलेगा। पिछले पांच दिन के तापमान पर एक नजर


