साल के आखिरी दिन मारपीट-हादसे और सिलेंडर ब्लास्ट की घटनाएं:रेस्टोरेंट में मारपीट और सड़क हादसे की भी घटना

छिंदवाड़ा साल के अंतिम दिन छिंदवाड़ा में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बरती। शहरभर में जगह-जगह चेकिंग प्वाइंट बनाए गए, जहां वाहनों के साथ-साथ आवाजाही कर रहे लोगों की भी जांच की जा रही थी। इसी बीच बुधवार देर शाम शहर के अलग-अलग इलाकों से मारपीट, सड़क हादसे और सिलेंडर ब्लास्ट जैसी घटनाएं सामने आईं। रेस्टोरेंट में विवाद के बाद युवक से मारपीट छिंदवाड़ा के बस स्टैंड स्थित मानसरोवर कॉम्प्लेक्स के सामने वंश रेस्टोरेंट में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि चार युवकों ने मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है।बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक महाराष्ट्र का निवासी था, जो खाना खाने रेस्टोरेंट पहुंचा था। रेस्टोरेंट संचालक से किसी बात पर कहासुनी के बाद मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। नागपुर रोड पर सड़क हादसा, दो लोग घायल दूसरी ओर नागपुर रोड मार्ग पर पॉवर्टी हाउस के पास एक अज्ञात वाहन ने दो वाहन सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। हादसे में उनके सिर और चेहरे पर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है। लालबाग में सिलेंडर ब्लास्ट की भी सूचना बुधवार देर शाम लालबाग क्षेत्र में सिलेंडर ब्लास्ट की घटना भी सामने आई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस घटना में किसी बड़ी जनहानि की सूचना नहीं है। साल के आखिरी दिन शहर में एक के बाद एक घटनाओं के सामने आने के बाद पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि नए साल के जश्न के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *