अमृतसर| जीटी रोड स्थित श्री सनातन धर्म पंजाब महावीर दल श्री हनुमान मंदिर कमेटी की ओर से बाबा भोलेनाथ का बर्फ जैसा अमरनाथ शृंगार किया। चेयरमैन दविंदर भनोट, प्रधान पवन कुमार की अध्यक्षता में रोहित भनोट और वरुण शर्मा की ओर से महादेव का बाबा अमरनाथ जैसा शृंगार किया। अमृतसर| फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित आकाश एवेन्यू शंकर धाम मंदिर में सावन के आखिरी सोमवार को भोलेनाथ का सुबह महाभिषेक किया। मंदिर के पुजारी संजीव पांडे की ओर से मंत्रोच्चारण के साथ दुध, गंगाजल शहद, देसी घी के साथ महाभिषेक कराया।


