आज सावन का तीसरा सोमवार है। पहले और दूसरे सोमवार की ही तरह देश के सभी शिव मंदिरों पर भक्तों की लंबी कतारे लगी हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के पट रात 2.30 बजे खोले गए। सुबह भस्म आरती की गई। शाम को महाकाल की तीसरी सवारी निकली। इसमें भगवान चंद्रमौलेश्वर पालकी में विराजित हुए, जबकि भगवान मनमहेश को हाथी पर और श्री शिव-तांडव की प्रतिमा को गरुड़ रथ पर विराजित किया गया। सवारी शिप्रा घाट पर पहुंची। यहां भगवान का पूजन किया गया। इसके बाद सवारी मंदिर के लिए रवाना हुई। यूपी के काशी में विश्वनाथ धाम के कपाट भी रात 3 बजे खोले गए। सुबह 4 बजे बाबा की मंगला आरती हुई। दोनों ही मंदिरों में रात से भक्तों की भीड़ जमा हो गई थी। 3 किमी लंबी कतारें लगी हैं। आज मंदिर में 3 लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना है। तीसरे सावन सोमवार के दिन देशभर के मंदिरों से पूजा-अर्चना की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…


