सावन का पहला सोमवार आज मंदिरों में भोलेनाथ का भव्य शृंगार

सावन माह के सोमवार को शहर के शिवाला मंदिर में कही बाबा भोलेनाथ का फुल बंगला तो कहीं गुलाब के फूलों और कलियों से शृंगार होगा। सावन सोमवार को भक्त सुबह से ही मंदिरों में बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलाभिषेक करने को बेताब रहेंगे। शिव भक्त अपने साथ पूजा में बिल्व पत्र, फूलों के हार और अन्य सामग्री लेकर मंदिरों में जाएंगे और भोलेनाथ की पूजा करेंगे। जबकि शाम को मंदिर कमेटी और शिव भक्तों की ओर से बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग का भव्य शृंगार किया जाएगा। घी मंडी स्थित प्राचीन शिवाला वीर भान में दोपहर 3 बजे से बाबा भोलेनाथ का फूल बंगला बनाया जाएगा। जिसके लिए सारी तैयारियां शिव भक्तों ने पूरी कर ली है। मंदिर के उपर बांस से सारा ढांचा तैयार किया गया है ताकि कलियों और अन्य फूलों से बंगला बनाया जाएगा। इस बंगले में गुलाब, कालिया, गेंदा, चमेली समेत कई तरह के फूल लगेंगे। इसी तरह रानी का बाग प्राचीन शिवाला एवं राम मंदिर में भी बाबा भोलेनाथ का शृंगार किया जाएगा। मंदिर ट्रस्टियों की ओर से बाबा भोलेनाथ के सावन पर होने वाले शृंगार को लेकर बैठक करके तैयारियां कर ली है। वही दुर्ग्याणा के बड़ा श्री हनुमान मंदिर स्थित शिवालय में भी शिव भक्त मिलकर श्रृंगार करेंगे। जबकि शिवाला भूतनाथ महादेव, श्री सनातन धर्म पंजाब महावीर दल हनुमान मंदिर, श्री सनातन धर्म शिव मंदिर पिशोरी नगर, दुर्ग्याणा श्मशान घाट शिवाला मंदिर, गंगा हर शिवाला मंदिर, शिवाला गंगाराम समेत शहर के बाकी मंदिरों में भी सोमवार को बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग के शृंगार होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *