सावन सोमवार…धमतरी में निकली शिव की बारात:बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर से निकली बारात, शिव-पार्वती की झांकी भी निकाली गई

छत्तीसगढ़ के धमतरी में सावन के तीसरे सोमवार को बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर से शिव की बारात निकाली गई। बोल बम कांवड़िया संघ की ओर से आयोजित शिव महापुराण के अंतर्गत शिव-पार्वती का विवाह संपन्न हुआ। बारात बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर से निकलकर बांसपारा मराठा होते हुए सदर बाजार कचहरी चौक से वापस मंदिर पहुंची। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चे भूतनाथ बने हुए थे और शिव-पार्वती की आकर्षक झांकी भी निकाली गई। बारात में इस साल पहली बार नगर निगम के महापौर रामु रोहरा भी शामिल हुए। मंदिर पहुंचने पर महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ की आरती उतारकर स्वागत किया और आतिशबाजी की गई। श्रद्धालु बाजे-गाजे के साथ खूब थिरके। बोल बम कांवड़िया संघ के सदस्यों ने बताया कि 34 सालों से लगातार शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। सावन महीने में प्रतिदिन शिव महापुराण का आयोजन होता है। इस धार्मिक आयोजन में धमतरी शहर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। महापौर रामु रोहरा ने कहा कि भगवान भोलेनाथ सभी की कामना पूरी करते हैं और बूढ़ेश्वर महादेव की छाया में धमतरी शहर के सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण हो रही हैं। विवाह समारोह में छत्तीसगढ़ की परंपरागत रीति-रिवाजों का पालन किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *