सावन सोमवार…स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया रुद्राभिषेक:मनेंद्रगढ़ के सिद्ध बाबा मंदिर में कांवड़ियों ने किया जलाभिषेक, MP से भी पहुंचे श्रद्धालु

सावन के दूसरे सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चिरमिरी के गोदरीपारा स्थित हनुमान मंदिर में रुद्राभिषेक किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने सवा ग्यारह लाख पार्थिव शिव लिंग पर रुद्राभिषेक कर क्षेत्र और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने भगवान भोले से प्रदेशवासियों के आरोग्यमय जीवन की मंगलकामना की। श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि सावन का महीना जगत पर कृपा बरसाने वाले देवाधिदेव महादेव को अत्यंत प्रिय पावन सावन माह है। सच्ची श्रद्धा से की गई प्रार्थना भोलेनाथ पूर्ण करते हैं । कांवड़ियों ने बोल-बम के नारों के साथ किया जलाभिषेक मनेंद्रगढ़ के साथ-साथ पूरे जिले के मंदिरों में सुबह से भक्तों का तांता लगा लगा रहा। भक्त भोलेनाथ को जलाभिषेक कर पूरी श्रद्धा से पूजा-अर्चना की। वहीं मनेंद्रगढ़ स्थित प्राचीन सिद्ध बाबा मंदिर कांवड़ियों का तांता लगा रहा। भोलेनाथ के भक्त हसदेव गंगा तट से जल भर कर पैदल यात्रा करते हुए सिद्ध बाबा मंदिर जलाभिषेक किया। वहीं पड़ोसी मध्य प्रदेश के राजनगर स्थित केरहा नाले से पवित्र जल भरकर सिद्ध बाबा मंदिर मे जलाभिषेक किया किया। इस दौरान कांवड़िए सैकड़ों की संख्या में राजनगर से धूमधाम से भोलेनाथ की गीतों पर झूमते हुए पैदल पहुंचे। सिद्ध बाबा सेवा समिति ने मंदिर आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए नास्ते और दोपहर में भोजन की व्यवस्था के साथ अन्य व्यवस्था की। मंदिर समिति के लोगों ने बताया कि सिद्ध बाबा मंदिर में सावन के महीने में बाबा का विशेष श्रृंगार किया जाता है और सोमवार की शाम को महाआरती का आयोजन किया जाता है ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *