राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के श्याम नगर, जयपुर कार्यालय में प्रेरणा स्रोत, महान समाज सेविका और देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर शुक्रवार को पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में ओबीसी विभाग के चेयरमैन हरसहाय यादव ने पुष्पांजलि कर सभी पधारे बंधुओं को संबोधित किया और सावित्री बाई फुले के द्वारा किए गए समाज हित के कार्यों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। कार्यक्रम में एआईसीसी ओबीसी विभाग के नेशनल कोऑर्डिनेटर राजेंद्र सेन, स्टेट कोऑर्डिनेटर सागर मावर, भंवर लाल विश्नोई, लोकेश सैनी, महासचिव अरविंद जायसवाल, सरिता चौधरी, ओबीसी जयपुर शहर ज़िला अध्यक्ष नरेंद्र मारवाल, गोपाल जरवाल, राजू चौधरी, दीपक अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सावित्री बाई फुले की तस्वरी पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।


