सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती मनाई गई:धौलपुर के पुरा उमरारा विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित

धौलपुर के सैपऊ स्थित उच्च माध्यमिक स्कूल ,पुरा उमरारा में शनिवार को देश की प्रथम महिला शिक्षिका और महान समाज सुधारक माता सावित्रीबाई फुले की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्कूल परिवार ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। प्रिंसिपल राजू कुशवाह ने बताया कि आज सावित्रीबाई फुले की 195वीं जयंती मनाई जा रही है। सावित्रीबाई फुले को देश की पहली महिला शिक्षिका माना जाता है। उन्होंने देश के पहले कन्या स्कूल की भी स्थापना की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को माता सावित्री बाई फुले जयंती पर उनके के योगदान बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा की गई l कार्यक्रम में रहे मौजूद
प्रिंसिपल – राजू कुशवाह, सहव्यवस्थापक – के. एस. कुशवाहा, व्यवस्थापक – राहुल सिंह और परीक्षा प्रभारी – लकी निगम व स्कूल का समस्त स्टाफ सहित स्कूल के बच्चे मौजूद रहे l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *