सावित्रीबाई फुले जयंती पर बैठक:3 जनवरी को मैराथन दौड़, पुरुष और महिला प्रतिभागी ले सकेंगे भाग

भारत की प्रथम महिला शिक्षिका व समाज सुधारक सावित्रीबाई फुले की जयंती पर 3 जनवरी को किशनगढ़ में एक सार्वजनिक मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ माली समाज किशनगढ़ द्वारा आयोजित की जा रही है और सभी समाजों व वर्गों के लिए खुली रहेगी। इसमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। विजेताओं को दी जाएगी ट्रॉफी इस मैराथन में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पुरुष व महिला प्रतिभागियों को अलग-अलग ट्रॉफियां प्रदान की जाएंगी। यह निर्णय मंगलवार को रामनेर रोड स्थित साक्षी मालाकार कंस्ट्रक्शन कंपनी में आयोजित एक बैठक में लिया गया। मैराथन पुरानी मिल चौराहे से शुरू होकर पुराना बस स्टैंड के पास स्थित डाक बंगला तक जाएगी। 3 जनवरी 2026 को सुबह 7:00 बजे नगर के गणमान्य व्यक्तियों, अधिकारियों और समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं द्वारा मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इस दौड़ में सभी समाजों व वर्गों के छात्र-छात्राएं, महिलाएं और पुरुष भाग ले सकते हैं। सेल्फी पॉइंट भी बनाया जाएगा डाक बंगला में मैराथन के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। इस अवसर पर देश की प्रथम महिला शिक्षिका और महिलाओं के सम्मान के लिए संघर्ष करने वाली सावित्रीबाई फुले की जयंती भी मनाई जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर एक सेल्फी पॉइंट भी बनाया जाएगा, जिसमें सावित्रीबाई फुले के साथ देश का नाम रोशन करने वाली अन्य महिलाओं के चित्र भी प्रदर्शित होंगे। ये रहे मौजूद बैठक में उगमाराम भाटी, श्रीफूलमालियान शिक्षण संस्था के अध्यक्ष कैलाश भाटी, महात्मा ज्योतिबा फूले शिक्षण एवं विकास संस्था के अध्यक्ष नंदलाल सैनी, सैनी विकास समिति के अध्यक्ष दिनेश सैनी, माली समाज संस्था सावंतसर के अध्यक्ष सुखदेव कुंवाल, सुनील इंदौरा, मोहनलाल भाटी, एडवोकेट सुखराम जादम, सुमित सैनी, बिरदी चंद मालाकार, इंद्रजीत उबाणा, कानाराम भाटी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *