सावित्रीबाई फुले स्मारक का शिलान्यास:रक्तदान शिविर लगाया, 210 यूनिट रक्त संग्रह; यातायात  नियमों की दी जानकारी

भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की 195वीं जयंती के उपलक्ष्य में सावित्रीबाई फुले स्मारक शिलान्यास व स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सिविल राइट्स सोसायटी राजस्थान के अध्यक्ष एमपी सैनी ने बताया कि सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा ने सावित्रीबाई फुले स्मारक का शिलान्यास सावित्री बाई फुले सर्किल स्वेज फार्म पर किया है। विधायक कोटे से आवंटित राशि से इस स्मारक का निर्माण किया जाएगा। सावित्रीबाई फुले जयंती पर सिविल राइट्स सोसायटी के संयोजक दिनेश चन्द सैनी ने बताया कि इस अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 210 यूनिट रक्त एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर और अग्रसेन ब्लड बैंक विद्याधर नगर के द्वारा संग्रहित किया गया। सड़क सुरक्षा के बारे में भी नागरिकों को यातायात नियमों की जानकारी प्रदान की गई| शिविर संयोजक डॉक्टर सुभाष राजपूत ने बताया कि स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि मंत्री अविनाश गहलोत ने शिविर का उद्घाटन और अवलोकन किया।
इस अवसर पर पूर्व आईएएस ओपी सैनी, एडवोकेट ग्यारसी लाल सैनी और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *