सावित्री बाई फुले को याद िकया, प्रतिमा पर माल्यार्पण

कोटा| माली-सैनी समाज, सैनी अधिकारी कर्मचारी संगठन ने मां सावित्री बाई फुले जयंती जेडीबी कॉलेज के सामने सावित्री बाई फुले पार्क में मनाई। प्रतिमा पर पुष्पांजली दी। फुले के जीवन दर्शन, शैक्षणिक संघर्ष के बारे में बताया। वक्ताओं ने कहा िक शिक्षा से ही राष्ट्र व समाज का विकास संभव है। फुले ने पति ज्योतिबा फुले क़े साथ मिलकर सत्यशोधक समाज की स्थापना की। आज पूरे भारत की महिलाओं को पढ़ने का अधिकार मिला। माता सावित्री बाई फुले के समाज सुधार कार्य पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने भी जेडीबी कॉलेज के सामने स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम ने कहा कि सावित्री बाई फुले ने शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मार्ग दिखाया। उनका संपूर्ण जीवन सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष और समानता के मूल्यों को स्थापित करने के लिए समर्पित रहा। इस दौरान स्वाति अग्रवाल, उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, विमला मीना, शशि प्रभा उदावत, शबनम ख़ान, हंसवी उपस्थित रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *