सावित्री बाई फुले से प्रेरणा लेकर हम जीवन में सफल हो सकते हैं: देवांगन

भास्कर न्यूज | जेवरतला रोड शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टटेंगा में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता हुई। सावित्रीबाई फुले जयंती मनाई। 100 और 200 मीटर दौड़, रिले रेस, क्रिकेट, रस्साकसी एवं अन्य एथलेटिक्स इवेंट हुए। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। सांस्कृतिक प्रभारी व्याख्याता अजय पाठक ने बताया कि देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फूल ने बालिका शिक्षा, छुआछूत, विधवा विवाह सहित समाज सुधार की दिशा में अनेक काम किए। प्राचार्य आरके देवांगन ने सावित्री बाई फुले से प्रेरणा लेते हुए जीवन में सफलता प्राप्त करें। खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। किस प्रकार हम अपने व्यक्तित्व का विकास कर सकते हैं। अपने आप को सर्वश्रेष्ठ और उत्तम साबित करने के लिए प्रतियोगिता आवश्यक है। खेल अपने व्यक्तित्व को निखारने का एक उचित माध्यम है। खेल प्रतियोगिता का संचालन पीटीआई रीना बोरकर ने किया। इस अवसर पर व्याख्याता चंद्रमणि वासनिक, टीएल देवांगन, रेशमी साहू, चंद्रा देवनाथ, पवन सिन्हा, हेपशिबा एंथोनी, हर्षा देवांगन, भागवत साहू, वेदप्रकाश साहू, महेश रावटे, बिंदु साहू आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *