साव बोले- भाजपा की ताकत विचारधारा और कार्यकर्ता:मुंगेली में कहा- 2 सांसदों वाली पार्टी कहकर चिढ़ाते थे, अब रिकॉर्ड तीसरी बार सरकार बनाई

भारतीय जनता पार्टी के 45वें स्थापना दिवस पर मुंगेली में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि देश में जो असाधारण परिवर्तन हुआ है, उसका कारण जनसंघ और भाजपा की राष्ट्रवादी विचारधारा है। साव ने कहा कि वे 10 वर्ष की उम्र से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने याद किया कि पहले लोग भाजपा को दो सांसदों वाली पार्टी कहकर चिढ़ाते थे। लेकिन आज पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने रिकॉर्ड तीसरी बार सरकार बनाई है। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि भाजपा की कार्यपद्धति ऐसी है कि 10 करोड़ कार्यकर्ताओं में से कोई भी एक व्यक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। उन्होंने खुद को एक सामान्य कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि पार्टी के आशीर्वाद से उन्हें उप मुख्यमंत्री का दायित्व मिला। कार्यक्रम में साव ने जनसंघ और भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों को सम्मानित किया। केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और वरिष्ठ विधायक पुन्नूलाल मोहले भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *