सास की हत्या करने के जुर्म में दामाद और उसके सहयोगी को मिली उम्रकैद

रांची | अपर न्यायायुक्त संजीव झा की अदालत ने मंगलवार को सास की हत्या मामले में ट्रायल फेस कर रहे अभियुक्त दामाद सूरज उरांव और उसके सहयोगी मोगो चन्द्र उरांव को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही दोनों पर जुर्माना लगाया है। अदालत में दोनों को 25 अप्रैल को दोषी ठहराया था। अभियुक्त पर अपनी सास शंकुतला देवी को मोबाइल विवाद में सिर में पत्थर से वार कर हत्या करने का आरोप था। जिसमें दूसरे अभियुक्त ने साथ दिया था। घटना को लेकर 22 अप्रैल 2021 को अभियुक्तों के खिलाफ लापुंग थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *