साहित्यिक कृतियां समाज को सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा देती हैं : नीलेंदु कुमार

उपन्यासकार मयंक कश्यप की नवीनतम पुस्तक ओडिसी ऑफ डेज का रविवार को विमोचन हुआ। प्रमुख अतिथि उपसभापति हरिवंश, पद्मश्री अशोक भगत और सीसीएल के सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा प्रीति सिंह और लेखक के परिजन भी उपस्थित थे। बीएनआर चाणक्य के सभागार में हुए कार्यक्रम में साहित्य जगत के अलावा शहर के कई प्रतिष्ठित नागरिक भी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत सीसीएल के जल संपर्क विभाग अध्यक्ष आलोक गुप्ता के स्वागत से हुई। उन्होंने लेखक का परिचय कराया। उपन्यास पर डॉ. मृगाक्षी आलोक ने गंभीर साहित्यिक विश्लेषण प्रस्तुत करते हुए इसके कथानक और शिल्प पर प्रकाश डाला। सीसीएल के सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह ने मयंक कश्यप के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की साहित्यिक कृतियां समाज पर गहरा प्रभाव छोड़ती हैं और सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा देती हैं। पद्मश्री अशोक भगत ने ओडिसी ऑफ डेज’’ की गहरी अंतर्दृष्टि और भाई-बहन के बंधन की अनूठी यात्रा को उजागर करने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा, साहित्य न केवल सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देता है, बल्कि आलोचनात्मक सोच को भी प्रोत्साहित करता है। उन्होंने लेखक की प्रशंसा करते हुए इसे एक प्रेरणादायक साहित्यिक उपलब्धि बताया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. आरके. रॉय ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। मयंक कश्यप की नवीन कृति ओडिसी ऑफ डेज का लोकार्पण

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *