साहिबगंज में कुएं से मिली युवक की लाश:पानी भरते वक्त पैर फिसलने से गिरने की आशंका; हादसा या हत्या, जांच में जुटी पुलिस

साहिबगंज में सोमवार की सुबह जीरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के महादेवगंज श्रीराम चौकी तुरी टोला में एक युवक की लाश कुएं में उपलाती मिली। शव दिखते ही गांव में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों ने सुबह सबसे पहले शव को कुएं में देखा
मृतक की पहचान रौशन तुरी (28) के रूप में हुई है। वह महादेवगंज तुरी टोला का ही रहने वाला था। ग्रामीणों ने सुबह सबसे पहले शव को कुएं में देखा। इसके बाद जीरवाबाड़ी पुलिस को खबर दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कुएं से निकालकर कब्जे में लिया गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया श्रीराम चौकी के प्रधान मरांग मरांडी ने बताया कि रौशन तुरी की मौत कुएं में गिरने से हुई है। उन्होंने कहा कि पानी भरते समय उसका पैर फिसल गया होगा। परिजन सदमे में हैं। रो-रोकर बुरा हाल है। इलाके में चर्चा है कि यह हादसा है या हत्या। पुलिस जांच कर रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच के बाद ही साफ होगा कि मौत हादसे से हुई या इसके पीछे कोई और वजह है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *