साहिबगंज के बोरियो थाना क्षेत्र के मोतीपहाड़ी गांव के जाहेर स्थान मुस्लिम टोला के पास सोमवार सुबह एक महिला का सड़ा-गला शव मिला। पहचान सोगले गांव निवासी लड़गा मुर्मू की 28 वर्षीय बेटी मयबिटी मुर्मू के रूप में हुई। मयबिटी शुक्रवार से लापता थी। सोमवार को उसका शव संदिग्ध हालत में मिला। तीन बच्चों की मां थी महिला मयबिटी की शादी बरमसिया गांव निवासी गुरु हेम्ब्रम से हुई थी। दो साल पहले पति ने उसे छोड़ दिया। तब से वह मायके सोगले टोला में रह रही थी। ग्रामीणों ने बताया, गुरु हेम्ब्रम डेढ़ साल से बाहर प्रदेश में काम कर रहा है। मयबिटी तीन बच्चों की मां थी। दो बेटे और एक बेटी बरमसिया गांव में दादा-दादी के साथ रहते हैं। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। परिजनों ने शव देखकर हत्या की आशंका जताई है।


