गुरुद्वारा बीर बाबा बुड्ढा साहिब जी में, साहिबजादा अजीत सिंह जी, साहिबजादा जुझार सिंह जी और चमकौर गढ़ी के सभी शहीदों की स्मृति में श्री अखंड पाठ साहिब का पाठ किया गया। हजूरी रागी जत्था द्वारा कीर्तन किया गया और ज्ञानी सुखवंत सिंह ने सिख धर्म पर कथा की तथा चल रहे शहीदी सप्ताह में सभी शहीदों की याद में मूल मंत्र व वाहेगुरु गुरुमंत्र का जाप किया गया। इस मौके मैनेजर सर्वदयाल सिंह, शिरोमणि कमेटी के मुलाजिम तथा सिख संगत मौजूद थी।


