साहिबजादों को किया नमन, लगाया लंगर

जालंधर | माता गुजरी जी और चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा दूध का लंगर लगाया गया। इस अवसर पर चेयरमैन अनिल चोपड़ा तथा वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने स्टाफ सदस्यों के साथ संत सिपाही श्री गुरु गोबिंद सिंह जी और उनके परिवार को नमन करते हुए उनकी महान कुर्बानियों को याद किया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने गुरबाणी का जाप करते हुए दूध और ब्रेड के लंगर की शुरुआत की। वाइस चेयरपर्सन ने बताया कि गुरु साहिब के दो छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह अपनी दादी माता गुजरी जी के साथ ठंडे बुर्ज में रहे। इसके बाद आज ही के दिन वजीर खान द्वारा उन्हें जीवित ही दीवार में चिनवाकर शहीद कर दिया गया। हमें उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए जात-पात से ऊपर उठकर सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए और किसी के साथ हो रहे अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठानी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *