करतारपुर।धन धन जगत माता गुजरी जी और चार साहिबजादों की शहादत को समर्पित वार्षिक पैदल यात्रा वीरवार को तप स्थान बाबा मंगल सिंह जी कपूरथला से गुरुद्वारा माता गुजरी जी करतारपुर साहिब पहुंची। भाई घन्हैया जी सेवा सोसायटी, शहर की सभी सभा सोसायटी और संगत ने यात्रा का स्वागत किया गया।


