बलरामपुर-रामानुजगंज जिला साहू समाज के चुनाव में बलरामपुर निवासी बंसीधर गुप्ता को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया है। यह चुनाव राजपुर में आयोजित किया गया, जिसमें जिले भर से बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष चुने जाने के बाद समाज के लोगों ने बंसीधर गुप्ता का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों और पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद जताई। अपनी नियुक्ति के बाद बंसीधर गुप्ता ने कहा कि वे समाज को संगठित और सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने समाज के हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया। यह उल्लेखनीय है कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिला गठन के बाद बंसीधर गुप्ता समाज के पहले जिला अध्यक्ष बने थे। उन्हें पुनः यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने से समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल है।


