सिंगरौली के नौगढ़ में दो पक्षों में जमकर मारपीट, VIDEO:दो लोग घायल, कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों पर दर्ज किया केस

सिंगरौली के नौगढ़ इलाके में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए। घटना शुक्रवार देर शाम की है। मारपीट का एक वीडियो भी शनिवार को सामने आया है। मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल जानकारी के अनुसार, यह विवाद सुशील साकेत, विकास साकेत और परमानंद वैश्य, श्रीराम वैश्य और लालबाबू वैश्य के बीच हुआ था। मारपीट के दौरान सुशील साकेत और विकास साकेत को गंभीर चोटें आईं। वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के लोग सड़क पर एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। घटना के समय मौके पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे, जिससे कुछ देर के लिए इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और आवाजाही भी प्रभावित हुई। टीआई बोले-दो गुटों के बीच हुई मारपीट सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। नगर पुलिस अधीक्षक पीएस परस्ते ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है, जिसकी वजह अभी स्पष्ट नहीं है। दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच कर रही है। नगर पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि वायरल वीडियो को जांच का हिस्सा बनाया गया है ताकि घटना के सही कारणों और जिम्मेदार लोगों का पता चल सके। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निगरानी बढ़ा दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *