सिंगरौली पहुंचे रीवा रेंज के आईजी:पुलिस लाइन का किया निरीक्षण; पुलिसकर्मी हुए सम्मान

रीवा रेंज के आईजी डॉक्टर महेंद्र सिकरवार दो दिवसीय दौरे पर सिंगरौली पहुंचे। शनिवार को उन्होंने पुलिस लाइन पर आयोजित विशेष परेड की सलामी ली और पुलिस लाइन पचोर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उत्कृष्ट काम करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। पुलिस महानिरीक्षक डॉ. महेंद्र सिकरवार जिले के पचोर में स्थित पुलिस लाइन में आयोजित की गई विशेष परेड की सलामी ली और परेड में शामिल पुलिसकर्मियों को परेड की बारीकी से अवगत कराया। जिन पुलिसकर्मियों की हेल्प ज्यादा दिखाई। उन्हें इशारों-इशारों में यह भी समझाया की पुलिस का फिट होना जरूरी है। परेड के निरीक्षण के बाद सैनिक सम्मेलन में पहुंचे। इसमें पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की समस्याओं को उन्होंने सुना शिकायत और सुझावों पर चर्चा की। उन्होंने निर्देशित किया कि पुलिस बल की कार्य क्षमता बढ़ाने के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र बुलाया जाए ताकि पुलिसकर्मियों का मनोबल भी बढ़ सके। इस दौरान कई पुलिस कर्मियों ने अपनी-अपनी समस्याएं भी बताई। इसके बाद वह पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण पहुंचे, जिसमें प्रधान लेखन कक्षा, शस्त्रागार, स्टोर शाखा और वाहन शाखा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उप पुलिस महानिरीक्षक साकेत प्रकाश पांडे, पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक पन्नू परस्ते सहित एसडीओपी और थाना, चौकी प्रभारी मौजूद रहे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *