सिंगरौली में आर्मी जवान के घर से समरसिबल पंप चोरी:पुलिस ने चोरों को जल्द पकड़ने का दिया आश्वासन

सिंगरौली में लद्दाख में तैनात भारतीय सेना के जवान धर्मेंद्र दुबे के घर बुधवार देर रात चोरी हो गई। चोरों ने बरका चौकी क्षेत्र के ग्राम गन्नई स्थित उनके आवास से समरसिबल बोरवेल का मोटर पंप चुरा लिया। धर्मेंद्र दुबे वर्तमान में लद्दाख में देश की सेवा में तैनात हैं। घटना के समय उनके घर पर केवल परिजन मौजूद थे। परिजनों को देर रात करीब एक बजे आसपास चोरों की गतिविधि का संदेह हुआ था। सुबह जब घर के बाहर लगे बोरवेल की जांच की गई, तो मोटर पंप गायब मिला। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 50 हजार रुपये बताई जा रही है। इसके बाद परिजनों ने तत्काल स्थानीय बरका चौकी में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है और संभावित मार्गों पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे उनमें भय का माहौल है। जवान के पिता कुंज बिहारी दुबे ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। बरका चौकी प्रभारी नृपेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि घटना की सूचना मिलते ही मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने बताया कि पुलिस चोरों को जल्द पकड़ने का प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *