सिंगरौली में कोयले से भरा ट्रक हाइवा से टकराया:एक की मौत, 2 घायल, गैस कटर की मदद से निकलना पड़ा शव

सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर कोयला से भरा एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बरगवां थाना प्रभारी ने बताया कि यह सड़क हादसा थाना इलाके के नेशनल हाईवे में संचालित बाबा ढाबा के पास हुआ। जहां पर कोयले से भरा एक हाईवा वहां दूसरे ट्रक से जा टकराया। हादसे में ट्रक चालक मुन्ना यादव निवासी मिर्जापुर उत्तर प्रदेश की मौके पर ही ट्रक में दबाकर मौत हो गई। जबकि दूसरे ट्रक के चालक रितेश शाह निवासी उमरिया और प्रमोद सिंह जौनपुर उत्तर प्रदेश की हालत गंभीर है। बरगवां थाना प्रभारी ने कहा कि मृतक का शव निकालने के लिए गैस कटर का सहारा लेना पड़ा और ट्रक की बॉडी को काटकर मृतक ट्रक चालक को बाहर निकलना पड़ा। थाने में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मौके पर स्थानीय लोग भी जमा हो रहे थे और लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति न बने इसलिए लोगों को समझाइश देकर के शांत किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *