सिंगरौली जिले के जियावन थाना क्षेत्र के परसोहर गांव में रविवार दोपहर खदान धंसने से दो बच्चियों की मौत हो गई। वहीं दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतकों की पहचान 10 वर्षीय प्रीति सिंह और 16 वर्षीय बसंती, दोनों निवासी ग्राम हरहवा के रूप में हुई है। हादसे पर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी गौरव बेनल ने शोक जताते हुए मृतकों के परिजनों को रेडक्रास से 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। यह हादसा दोपहर करीब 1:21 बजे हुआ, जब गांव की महिलाएं और बच्चियां छुई (पोतने वाली मिट्टी) निकालने खदान में गई थीं। इसी दौरान मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया और वहां मौजूद लोग उसके नीचे दब गए। घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला।
देखिए हादसे की तस्वीरें चीख पुकार सुनकर बचाने पहुंचे ग्रामीण
हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फावड़े-गैंती से खुदाई कर दबी लोगों को निकालने का प्रयास किया। सरपंच और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही चौकी कुंदवार और थाना जियावन पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में रेस्क्यू के लिए जेसीबी मशीन बुलाई गई। घायलों का इलाज जारी
रेस्क्यू के दौरान दो महिलाएं बेहोशी की हालत में मिलीं, जिन्हें तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया। दोनों का इलाज जारी है। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पंचायत सचिव निलंबित
ग्राम पंचायत बंधा के सचिव सतीश द्विवेदी द्वारा मृतक का संबल योजना अंतर्गत पूर्व पंजीयन नहीं कराए जाने को लापरवाही मानते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। मृतकों और घायलों की पहचान
मृतकों में घायल महिलाओं में दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले भी दी गई थी समझाइश
गांव के सतीश सिंह ने बताया कि मिट्टी के इस टीले में लाल और पीली मिट्टी है, जिसे ग्रामीण अक्सर अपने उपयोग के लिए खोदते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार ग्रामीणों को समझाइश दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद लोग मिट्टी खोदने जाते रहे, जिसके चलते यह हादसा हो गया।


