सिंगरौली में दो तेज रफ्तार कार आपस में टकराई:पांच लोग हुए घायल, इलाज तेज के लिए बैढ़न के ट्रामा सेंटर में भर्ती

सिंगरौली जिले के खुटार चौकी के हरैया गांव के पास सोमवार दोपहर दो कारों के बीच में सीधी टक्कर हो गई। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। दो लोगों की हालत गंभीर है। सभी को इलाज के लिए बैढ़न के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। घटना सोमवार दोपहर दो बजे की है। खुटार चौकी प्रभारी साहेब लाल सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि हरैया गांव के पास दो कारों में भिड़ंत हो गई है। घायल वहीं सड़क पर पड़े हुए हैं। हम टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा है। घटना में डिजायर कार क्रमांक UP 64 AH 9336 और बोलेरो वाहन क्रमांक UP 64 AZ 1591 के बीच सीधी टक्कर हुई है। टीआई ने बताया कि इस टक्कर में डिजायर कार सवार प्रमोद कुमार, संदीप सिंह, उमेश पटेल और जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके अलावा बोलेरो चालक आनंद राम वर्मा को भी चोट आई है। सभी घायलों को अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया है। घटना तेज रफ्तार की वजह से हुई है। डिजायर में सवार लोगों के बारे में यह भी जानकारी आई है कि वह सरकारी कर्मचारी हैं और तहसील बैढ़न में पदस्थ हैं। किसी काम की सिलसिले में यहां से गुजर रहे थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *