सिंगरौली में युवक की बेरहमी से पिटाई, VIDEO:गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद, कार्रवाई की मांग; एसपी कार्यालय के पास घटना

सिंगरौली जिले के बैढ़न स्थित माजन मोड़ चौराहे पर शनिवार रात एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। यह इलाका पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बेहद करीब है, इसके बावजूद असामाजिक तत्वों में पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आ रहा। जानकारी के अनुसार, गाड़ी खड़ी करने और मामूली धक्का लगने को लेकर कुछ लोगों ने युवक को घेर लिया। हमलावरों ने युवक को बुरी तरह पीटा। युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके से वाहन छोड़कर भागने में सफल रहा। वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान वीडियो में खुलेआम चौराहे पर युवक के साथ मारपीट करते देखा जा सकता है। घटना स्थल के ठीक सामने पुलिस का सीसीटीवी कैमरा भी लगा है। नवानगर थाना पुलिस ने वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। लोगों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की पुलिस का कहना है कि मारपीट में शामिल सभी आरोपियों को जल्द ही चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, माजन मोड़ इलाके में ऐसी घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *