सिंगरौली के रंपा गांव के पास मंगलवार को एक बेकाबू स्कूल बस ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल 108 एम्बुलेंस से बैढ़न स्थित ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बस में सवार स्कूली बच्चों को कोई चोट नहीं आई है। वहीं स्थानीय लोगों ने बस का नंबर नोट कर बच्चों को बस में रवाना कर दिया। स्थानीय सरस्वती स्कूल की बस छात्रों को छोड़कर वापस लौट रही थी। रंपा गांव के मोड़ पर बस चालक ने बेकाबू हो गई और सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार लल्लूराम साकेत और बीरबल साकेत सड़क पर गिर गए। लल्लूराम को सिर में गंभीर चोट लगी है, जबकि बीरबल के एक पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। तेज रफ्तार के कारण हुई टक्कर माडा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि प्राथमिक जांच में हादसे का कारण बस की तेज और बेकाबू रफ्तार है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। घटना के बाद ग्रामीणों ने स्कूल बस चालकों की लापरवाही पर नाराजगी व्यक्त की और बच्चों की सुरक्षा के लिए उचित निगरानी की मांग की है। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सड़क पर सावधानी बरतने की अपील की है, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।


