सिंगरौली स्कूल में फटा झंडा फहराने पर प्रभारी प्राचार्य निलंबित:वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई

सिंगरौली के शासकीय प्राथमिक स्कूल पूर्व टोला खुटार में फटा हुआ राष्ट्रीय ध्वज फहराने का मामला सामने आया था। गुरुवार को शिक्षक और प्रभारी प्रधानाध्यापक रेवतीरमण शाह को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई वीडियो सामने आने के बाद की गई। जांच रिपोर्ट में उल्लंघन की पुष्टि जिला शिक्षा अधिकारी एसबी सिंह ने बताया कि 27 जनवरी को संकुल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खुटार ने स्कूल का निरीक्षण किया। स्थानीय लोगों से पूछताछ में फटा राष्ट्रीय ध्वज फहराने की पुष्टि हुई। जांच में यह कृत्य भारतीय झंडा संहिता 2002 का उल्लंघन पाया गया। शिक्षक निलंबित, कारण बताओ नोटिस जारी प्राथमिक शिक्षक रेवतीरमण शाह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उनका जवाब असंतोषजनक पाया गया, जिसके बाद मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियमों के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। डीईओ बोले-ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होगी निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बगदरा, विकासखंड चितरंगी निर्धारित किया गया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय प्रतीकों के सम्मान से जुड़ी किसी भी लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *