सिंगरौली: 11 और 12 जनवरी को होगा राष्ट्रीय दंगल:प्रदेश के नगरी प्रशासन मंत्री करेंगे उद्घाटन; नेपाली पहलवान भी दिखाएंगे दम

सिंगरौली जिले में 11 और 12 जनवरी को राष्ट्रीय दंगल प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। इस की जानकारी गुरुवार को दंगल कमेटी ने दी। कार्यक्रम में देश के नामी पहलवान शिरकत करेंगे। इसके अलावा महिला पहलवान भी अपना दम खम दिखाएंगी। उद्घाटन कार्यक्रम में प्रदेश के नगरी प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करेंगे। नगर निगम के अध्यक्ष और दंगल कमेटी के प्रमुख देवेश पांडे ने बताया कि पूरा आयोजन जिला मुख्यालय बैढ़न के रामलीला मैदान में होगा। यह आयोजन दंगल सीजन का छठवां आयोजन होगा। इसके पहले यह आयोजन 2024 को छोड़कर पहले के वर्षों में पांच बार हो चुका है। इस दंगल में नेपाल के नामी पहलवानों के साथ-साथ देश के अलग-अलग राज्यों से गोल्ड मेडलिस्ट पहलवान सिंगरौली आकर अपने खेल का जौहर दिखाएंगे। जिले के भी पहलवान आकर अपनी कला कौशल का यहां प्रदर्शन कर सकते हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष गिरीश द्विवेदी, सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दिलीप शाह सहित आयोजन कमेटी के वरिष्ठ सदस्य संतोष सोनी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *