सिंगर कैलाश खेर की परफोर्मेंस पर जमकर झूमे-नाचे युवा:वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल के पहले दिन बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, गांधी ग्राउंड में हो रहा आयोजन

उदयपुर के गांधी ग्राउंड में वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल के पहले दिन शुक्रवार रात को बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर ने धमाकेदार परफोर्मेंस से सभी का दिल जीत लिया। युवाओं से खचाखच ग्राउंड भरा हुआ था। सभी कैलाश खेर के सॉन्ग्स पर जमकर थिरक रहे थे। कैलाश खेर ने ‘पीया घर आवेंगे’, ‘तेरी दीवानी’, ‘अल्ला के बंदे’, ‘सैयां-सैयां’, ‘चक लेंण दे’, ‘जय-जयकारा’ और ‘बम बम लहरी’ आदि सॉन्ग गाए। इस दौरान लोग खूब नाचे और आनंद उठाया। कैलाश खेर रात करीब 8:45 बजे स्टेज पर आए और 10:45 तक 2 घंटे तक शानदार परफोर्मेंस दी। इस दौरान अतिथि मेवाड़ पूर्व राजपरिवार सदस्य निवृत्ति कुमारी मेवाड़, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवल रमानी मौजूद रहे। तीन दिवसीय फेस्टिवल का यह 10वां सीजन है। 7 और 8 को इनकी होगी परफोर्मेंस दूसरे दिन शनिवार को टर्किश पॉप, केमरून का अफ्रोपॉप रॉक और सिंगर जोनीता परफोर्म करेंगी। 8 फरवरी को स्पेनिश जज एंड पॉप और बॉलीवुड सिंगर अमित त्रिवेदी परफोर्म करेंगे। इससे पहले दोपहर 3:30 बजे से फतहसागर पाल पर पोलेंड का पोलिश फोक, ट​र्की का ट्रेडिशनल कुर्दिश म्यूजिक और इंडियन रॉक की परफोर्मेंस होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *