सिंगारपुर में नौकरी का लालच देकर 4.40 लाख ठगे:सिंगापुर गया तो कोई नौकरी नहीं मिली,अब परिचित दे रहा धमकी

सीकर के बलारां थाना इलाके में सिंगापुर में नौकरी के नाम पर 4.40 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। परिचित ने युवक से रुपए लेकर उसे सिंगापुर में नौकरी करने के लिए भेज दिया। लेकिन वहां पर उसे नौकरी नहीं मिली। परिचित ने रुपए भी नहीं लौटाए और अब धमकी दे रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीकर के बलारां पुलिस थाने में खींवासर निवासी हेमंत कुमार ने कोर्ट इस्तगासे के मुकदमा दर्ज करवाया कि वह बेरोजगार है। अगस्त 2025 में उसके परिचित निशांत कुमार ने हेमंत को कॉल करके कहा कि मैं तुम्हें सिंगापुर में वेयरहाउस में काम दिलवा दूंगा। इसके बदले तुम्हें हर महीने 2 लाख रुपए मिलेंगे। इस काम के लिए तुम्हें 5 लाख रुपए देने होंगे। हेमंत अपने परिचित निशांत कुमार की बातों में आ गया और उसे हां कर दी। इसके बाद हेमंत ने निशांत कुमार को 4.40 रुपए दे दिए। फिर उसे 3 अक्टूबर 2025 को सिंगापुर बुला लिया। सिंगापुर जाने के बाद हेमंत को वेयरहाउस में कोई काम नहीं मिला। जब उसने निशांत कुमार से बात की तो वह टाइम निकालता रहा। निशांत कुमार सिंगापुर में हेमंत को अकेला छोड़कर खुद इंडिया आ गया। सिंगापुर में काम नहीं मिलने की वजह से हेमंत के भूखे रहने की नौबत आ गई। उसके लिए वहां पर किराया चुकाना भी मुश्किल हो गया। आखिर में परेशान होकर 4 नवंबर 2025 को घरवालों से बात करके हेमंत वापस इंडिया आ गया। यहां आने के बाद जब उसने निशांत कुमार से रुपए वापस मांगे तो निशांत कुमार ने कहा कि 15 से 20 दिन में रुपए वापस लौटा देगा। लेकिन इसके बाद पैसे देने से ही मना कर दिया और कहा कि तुम्हें जो करना है वह कर लो मैं तो एक रुपया भी नहीं दूंगा। निशांत कुमार और उसके पिता बार-बार हेमंत और हेमंत के पिता को धमकी दे रहे हैं कि हमारे खिलाफ अगर रिपोर्ट दर्ज करवाई तो ठीक नहीं रहेगा। हमारी बड़े-बड़े नेताओं से अच्छी जान पहचान है। हमारा कुछ भी नहीं होगा और यहां पर आप लोगों का रहना मुश्किल कर दूंगा। अब बलारां पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *