सिंघानी आजीविका संकुल की वार्षिक आमसभा में महिला स्वावलंबन पर जोर

भास्कर न्यूज | पत्थलगडा सिंघानी क्लस्टर परिसर में सोमवार को सिंघानी आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुखिया संघ के अध्यक्ष महेश दांगी, सांसद प्रतिनिधि आशीष दांगी, पूर्व जिप सदस्य सुनीता देवी, पंचायत समिति सदस्य सिंघानी मीना देवी, पूर्व मुखिया मेघन दांगी, समाजसेवी धुपाल प्रसाद, एसबीआई शाखा प्रबंधक व अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सिंघानी, बरवाडीह व नावाडीह पंचायत के महिला समूह की दर्जनों महिलाएं शामिल हुई। सखी मंडल की सदस्यों ने स्वागत गीत व अपने हाथों से निर्मित मुकुट व माला भेंट कर अतिथियों का स्वागत व सम्मानित किया। कार्यक्रम में सखि मंडल की लेखापाल सुमन पूर्ति के द्वारा वर्ष 2024- 25 का वार्षिक आय ब्यय प्रस्तुत किया गया। जिसमें सीएलएफ को लगभग 11लाख 84 हजार रुपये का लाभ हुआ है। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा जेएसएलपीएस के उद्देश्य व महिलाओं को स्वावलंबन बनाने की दिशा में उचित व सकारात्मक प्रयास करने के लिए सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत कराया गया। सिंघानी क्लस्टर की आईपीआरपी नीता कुमारी ने बताया कि जेएसएलपीएस के द्वारा सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कम ब्याज दर पर ऋण प्रदान किया जा रहा है। इसके जरिए ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में एसबीआई शाखा प्रबन्धक विनीत अनुराग जोजो, नोनगांव क्लस्टर की आईपीआरपी दीपिका होरो, सीआरपी पूनम देवी, भीओए पूनम कुशवाहा, अध्यक्ष अस्मिता देवी, कोषाध्यक्ष रीता देवी, सचिव रूप देवी, बैंक सखी पूनम देवी, अल्पना देवी, सीसी उमेश कुमार, लव कुश कुमार समेत काफी संख्या में सखी मंडल की महिलाएं उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *