महासमुंद| सिंघोड़ा पुलिस ने 16 जनवरी को मुखबिर की सूचना पर नाला किनारे ग्राम छुईयापाली में एक व्यक्ति से हाथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि नाला किनारे ग्राम छुईयापाली मे एक व्यक्ति अवैध रूप से हाथ भठ्ठी निर्मित देशी महुआ शराब बेचने के लिए छुपाकर रखा है। जिसकी सूचना पर पुलिस ने आरोपी कन्हैया चौहान पिता शोभाराम चौहान उम्र 28 साल से दो नग प्लास्टिक बोरी के अंदर 5-5 लीटर क्षमता वाली 10 नग प्लास्टिक झिल्ली मे भरी हुई कुल 50 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित देशी महुआ शराब कीमती 10 हजार रुपए जब्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया।


