राजिम | शासकीय प्राथमिक शाला सिंधौरी में आज सत्र के अंतिम पालक सम्मेलन का आयोजन किया गया था। अक्षय तृतीया त्यौहार के बावजूद पालकों ने अपने जिम्मेदारी समझते हुए उक्त सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दिए। प्रधान पाठक नन्द कुमार सिन्हा ने क्लास पहली से पांचवी के परीक्षा परिणाम से अवगत कराते हुए बताया विशेष कर पांचवी में 27 बच्चों ने परीक्षा दिया जिसमें 23 बच्चे प्रथम श्रेणी, 4 बच्चे द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण घोषित हुए, विद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत रहा। तृप्ति वर्मा ने 91 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। वर्तमान में उक्त बालिका नवोदय विद्यालय में अध्यन हेतु प्रवेश ले चुकी है। भारतीय वर्मा, द्रव्यांश वर्मा संयुक्त रूप से 85 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय, नामदेव पटेल 84 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे अन्य 10 बच्चों ने टाप 10 में स्थान प्राप्त किया है। सरपंच डिगेशवर साहू ने सभा को संबोधित करते हुए बच्चों को खूब आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए बच्चों की उपलब्धि के लिए शाला परिवार को बधाई दी।


