कवर्धा| शासन ने सिंचाई योजना कार्य के लिए 3 करोड़ 36 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। इन योजना में कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत कोदवा किलकिला व्यपवर्तन योजना के सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए तीन करोड़ 36 लाख 22 हजार रुपए शामिल है। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजना कार्य कराने मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। जल्द ही इसका निर्माण कार्य होगा। इस कार्य के हो जाने से किसानों को सुविधा मिलेगी।


