बगोदर| बगोदर एवं आसपास के क्षेत्रों में नवरात्र, दशहरा और दुर्गा पूजा का समापन प्रतिमा विसर्जन के साथ शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बगोदर स्थित श्री शक्ति दुर्गा मंदिर से सिंदूर खेला के उपरांत मां दुर्गा सहित विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के साथ विसर्जन जुलूस निकाला गया, जो मंझिलाडीह, दी, सरिया रोड होते हुए शिवाला तालाब पहुँचा। संध्या में श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां की प्रतिमाओं को विदाई दी। जुलूस के दौरान भक्ति गीतों और उल्लासपूर्ण वातावरण में पूजा समिति के सदस्य श्रद्धा के साथ शामिल हुए। विसर्जन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। थाना प्रभारी विनय यादव पुलिस बल के साथ चौक-चौराहों पर एक्टिव मोड में दिखे। बगोदर के अलावा खेतको, बेकों, अटका और औरा में भी दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई और मेलों का आयोजन हुआ। ग्रामीणों ने उत्सव को पारंपरिक और सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मनाया।


